फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: व्यापारियों ने स्टीकर बांटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

Wed, 31 Jan 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सक्सेना चौक पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। व्यापारियों ने लोगों को निशुल्क रेडियम स्टीकर दिए। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। स्टीकर लगने से कोहरे में दुर्घटना से बचाव हो सकेगा। जिला प्रभारी अजय राज ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्त, मोहम्मद सैफुल्लाह खान, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय धामिया, ओम प्रकाश गुप्ता, महेंद्र अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें