महराजगंज। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश इकाई नौतनवां के नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने ऑनलाइन के बारे में एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि नौतनवां बाजार में व्यापारी रोज ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। 1930 साइबर की हेल्प लाइन नंबर पर सूचना भी दी गई। थाने में भी प्रतिदिन सूचना दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपराधी का मोबाइल भी खुला हुआ है। एसएसबी के नाम पर ठगा जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, राज जायसवाल, अनूप अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद