फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बागापार को चौक ब्लॉक में शामिल न किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बागापार गांव को चौक ब्लॉक में शामिल किए जाने की सूचना पर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों की जिला प्रशासन अनदेखी कर रहा है। यदि हमारे गांव को चौक ब्लाक में शामिल कर दिया गया तो हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नेतृत्वकर्ता विश्वनाथ यादव एवं जितेंद्र आर्य ने कहा कि बागापार गांव ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से सटा हुआ है। गांव का थाना भी सदर क्षेत्र में पड़ता है। इस क्षेत्र के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलती है। समय व धन की बचत होती है। यदि बागापार को चौक ब्लॉक से जोड़ा गया तो आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने में समय व धन की काफी क्षति होगी। क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्रीय ग्रामीण जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यासागर यादव, दिलीप वर्मा, योगेंद्र यादव, रामसजन, सोविंद, गोविंद जायसवाल, भोला मद्धेशिया, अरुण चौरसिया, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें