फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रकम दोगुनी करने के लालच में व्यापारी ने गंवाए 17 लाख

Fri, 04 Oct 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई कस्बे के व्यापारी ने रकम दोगुनी करने के लालच में आकर 17 लाख रुपये गवां दिए। दुकान में रखी पूंजी भी बर्बाद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोल्हुई कस्बे के रहने विजय प्रकाश चौरसिया कस्बे में ही किचन से संबंधित दुकान संचालित करते हैं। जनवरी 2022 में दुकान पर खरहरवां गांव के विद्यासागर मौर्य आए। विद्यासागर मौर्या की इलेक्ट्राॅनिक की दुकान खरहरवां गांव में है। विद्यासागर मौर्या ने झांसा देकर कहा कि देश-विदेश के लोग हमारे संपर्क में हैं। पूंजी लगाओगे तो कम समय में आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। इसी क्रम में ठूठीबारी में सीमा अपार्टमेंट में इलेक्ट्रानिक वर्क्स का 60-70 लाख का कार्य है, जिसमें रुपये की जरूरत है।
विद्यासागर ने पूंजी लगाने के लिए प्रेरित किया। उसकी बातों में आकर विजय अगल-अलग तिथियों में 17,60,000 रुपये दे दिए। वह कभी अपार्टमेंट दिखाने नहीं ले गया और पैसा वापस देने के लिए बहाना बनाता रहा। वर्ष 2023 में दिसंबर में कुछ समय बाद निचलौल सिलाई शो रूम में बड़ा काम करके पूंजी लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बताया कि सीमा अपार्टमेंट रिश्तेदार का है और इसको करने से पिछला पैसा भी मिल जाएगा। विद्यासागर ने विजय के नाम से एक सिम कार्ड लिया। उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद लड़कियों से मैसेज भेजवाकर विजय को ब्लैकमेल करवाता था और रुपये की डिमांड भी करता था। लड़कियों से मानसिक उत्पीड़न भी करवाता था।
विद्यासागर के झांसे व डर के कारण विजय ने दुकान और गोदाम का सामान बेचकर रुपये विद्यासागर को देता गया और रुपये की मांग बढ़ती गई। अपने घर से माता-पिता व अपने परिचितों से पैसा मांगकर विद्यासागर को दे दिया। कोल्हुई थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने आरोपी पर केस दर्ज होने की पुष्टि की।
-
हत्या करने की फिराक में था आरोपी
पीड़ित विजय की तहरीर के अनुसार, आरोपी लुभाने के लिए नया नया तरीका बनाता था। विद्यासागर अपने परिचितों से कर्ज दिलवाया और पैसा अपने नकद ले लिया। विद्यासागर का अपना एक देश व विदेश गिरोह जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी का काम करता है। इसके जरिए छल करके 2022 में करीब 9,85,000 रुपये हड़प लिया। इसके बाद भी रुपये की मांग करता रहा। 30 जुलाई 2024 को गोरखपुर से दिल्ली फ्लाइट से ले जाकर हत्या कराने की फिराक में था। फ्लाइट कैंसिल होने से बच गया।

पहली बार 20,000 रुपये लिया था
पीड़ित विजय ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को विद्यासागर ने 6 लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। विद्यासागर ने पहली बार पांच अगस्त 2022 को 20,000 रुपये लिया था, जिसके बाद अन्य कई तिथियों में बार-बार पैसा लिया है।

चकमा देकर ट्रक पर लदा 500 बोरी चावल बेचा
महराजगंज। भिटौली के गल्ला कारोबारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने 500 बोरी चावल ट्रक से बिहार भेजा। चावल कारोबारी को नहीं मिला। चालक ने दूसरे कारोबारी को बेचकर किनारा कस लिया। मामले की जानकारी होने पर कारोबारी ने भिटौली थाने में केस दर्ज कराया। प्रदीप कुमार गुप्ता गल्ले के थोक एवं फुटकर कारोबारी हैं। उन्होंने 23 सितंबर को एक ट्रांसपोर्ट दाढा हाटा कुशीनगर से हाजीपुर बिहार के लिए चावल भेजा। 24 सितंबर को 500 बोरी चावल लादकर हाजीपुर एलवी इंटरप्राइजेज लिमिटेड बिहार के लिए चला। अगले दिन चालक के मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल स्वीच ऑफ मिला, जिसकी सूचना तत्काल ट्रांसपोर्टर को दी। 28 सितंबर को ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर ने बताया कि गाड़ी नंबर बदलकर चालक कौशिक व मोहन चौरसिया नकटहा मिश्र जिला कुशीनगर ने चावल बेच दिया है। भिटौली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के अनुसार, दोनों आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें