परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में रविवार को खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते हुए पकड़े गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रैक्टर और लोडर मशीन को सीज कर दिया। मामले में जांच की जा रही है।
श्यामदेउरवां क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लगे एक लोडर मशीन, एक ट्रैक्टर तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। सभी वाहनों को श्यामदेउरवां थाना परिसर में खड़ा करवाकर सीज कर दिया गया। खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी वाहन अवैध खनन में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीज की कार्रवाई की जाएगी।