फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा- धानी मार्ग पर बनकटा कैम्पियरगंज क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। फरेंदा से धानी की तरफ पानी का पाइप लाद कर जा रहा ट्रैक्टर बनकटा गांव के पास गड्ढे में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना पाकर पहुंचे लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर के सोनहरिया निवासी राजेश चौहान 37 बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर पर पाइप लाद कर धानी की तरफ जा रहा था। अभी कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। जिसके नीचे चालक राजेश चौहान दब गया। घटना की सूचना मिलते ही कैंपियरगंज पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाल कर इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें