फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी वीजा के आरोप में एक व्यक्ति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फर्जी वीजा के मामले में भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दूपिपरा निवासी राजकुमार प्रजापति को जेल भेज दिया गया। राजकुमार प्रजापति दो तीन वर्षों से विदेश भेजने का काम करता था। अधिकतर लोगों को वह फर्जी वीजा देकर मोटी रकम ऐंठ लेता था।
विज्ञापन

इस संबंध में सिद्धार्थनगर, कुशीनगर एवं देवरिया जिले के लगभग 20 से अधिक लोगों से वह मोटी रकम ऐंठ लिया था। बीते एक माह से उक्त जिलों के कई लोगों ने भिटौली थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को आरोपी राजकुमार प्रजापति को गोपाला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि राजकुमार की काफी दिनों से तलाश थी। फर्जी वीजा का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कई लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें