फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक फंसा, चार घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया के पास ट्रक फंसा, चार घंटे लगा जाम
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में एनएच निर्माण के दौरान दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर सहकारी बैंक के पास नहर पर पुलिया बन रही है। ऐसे में किनारे से सर्विस रोड बनाई गई है। मिट्टी भर कर जैसे तैसे रास्ता बना कर दायित्व की इतिश्री कर दी गई। ऐसे में इस रास्ते से होकर ट्रक जाने के दौरान समस्या हो रही है। रास्ते में ट्रक कब फंस जाए कोई गांरटी नहीं है। मंगलवार को किनारे बने रास्ते पर दोनों तरफ ट्रक फंस गए, जिससे करीब चार घंटे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। कडी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को फरेंदा रोड पर नगर सहकारी बैंक के पास नहर पर बनी पुलिया के किनारे सर्विस रोड बनी है। लोगों के मुताबिक सर्विस रोड को ठीक ढंग से नहीं बनाया गया है, जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है। सुबह दोनों तरफ सर्विस रोड के बीच में बालू लदा ट्रक फंस गया था। सुबह करीब 10.30 बजे से ट्रकों की लंबी कतार लगी रही, जिससे वाहन चालक को परेशानी हुई। दो जेसीबी लगाकर घंटों कडी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया। इसके बाद ट्रक की लंबी कतार समाप्त हो गई। इसके बाद बीच की पुलिस को तोड़ने का काम जेसीबी से शुरू हुआ। पुलिया पर काम होने के वजह से फरेंदा रोड पर दिनभर आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एचएन पाल ने बताया कि फरेंदा रोड पर नहर के पास पुलिया बनाई जा रही है। पुलिया का एक हिस्सा बन चुका है। ऐसे में सर्विस रोड आने जाने के लिए बनाया गया है। अब सड़क के बीच के हिस्से की पुरानी पुलिया को तोडकर बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें