फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडो जाने वाले पर्यटक परेशान

Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
काठमांडो मार्ग पर हो रहा कार्य।
विज्ञापन
महराजगंज। भारत से काठमांडो जाने वाली मुख्य सड़क नारायण घाट-मुगलिंग पर पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण अब 3 फरवरी तक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक इस मार्ग पर वाहनों पर रोक रहेगी। नागाढुंगा-मुग्लिन सड़क परियोजना पश्चिम खंड के सूचना अधिकारी कृष्णा आचार्य ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी को सड़क बंद नहीं की जाएगी। आपातकालीन सेवा एंबुलेंस पर रोक नहीं है। पुल निर्माण के कारण भारत से काठमांडो आने जाने वाले पर्यटकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेपाल नारायण घाट मुगलिंग रोड पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। एक जनवरी से पोखरा के रास्ते मे छह घंटे आवागमन बंद है, जिसके कारण पोखरा जाने वाले पर्यटक दो दिन की जगह चार दिन का भंसार करा रहे हैं। बुटवल-पाल्पा को जोड़ने वाली सिद्धबाबा सुरंग के निर्माण के लिए 1 जनवरी से 100 दिनों के लिए सिद्धार्थ राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
पाल्पा के मुख्य जिला अधिकारी आनंद काफले ने बताया 1 जनवरी से सुरंग के निर्माण की सुविधा के लिए 100 दिनों के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक गैर-आवश्यक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है। नेपाल पोखरा जाने वाली सड़क निर्माण के कारण छह घंटे और काठमांडो जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण के चलते चार घंटे आवागमन बंद है। सूचना अधिकारी आचार्य ने बताया कि सड़क बंद करने से पहाड़ का करीब 15 मीटर हिस्सा ही काटा जा सका है। अभी भी 20 मीटर पहाड़ काटा जाना बाकी है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 10,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं
नारायणगढ़ मुगलिंग रोड बहुत व्यस्त सड़क है। इस सड़क से प्रतिदिन 10,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह मुख्य सड़क है जो राजधानी काठमांडो और
पर्यटक शहर पोखरा को देश के पूर्व और पश्चिम से जोड़ती है। यह सड़क राजधानी के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है, लेकिन गर्मियों के दौरान और अन्य समय में निर्माण और विस्तार के लिए भूस्खलन के कारण यह सड़क बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें