फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal News: पाल्पा के पास पैराग्लाइडिंग-राफ्टिंग का लुफ्त ले रहे पर्यटक, यह स्थान बने आकर्षण का केंद्र

Tue, 03 Jan 2023 04:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी भैरहवां (नेपाल)।

सार

नगर पालिका तानसेन के नगर पालिका अध्यक्ष संतोष लाल श्रेष्ठ ने बताया कि तानसेन तथा आसपास के दार्शनिक वह घूमने जैसी जगहों का प्रचार प्रसार न होने के कारण यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम है। पाल्पा जिले में तमाम ऐसे जगह हैं, जो घूमने के लिए पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के बुटवल से महज 35 किलोमीटर दूर पहाड़ों में स्थित पाल्पा के विभिन्न मंदिर व आकर्षक स्थल पर्यटकों को लुभा रहे हैं। नव वर्ष पर अधिक संख्या में पर्यटक पाल्पा पहुंचे। जहां पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग व जीप लाईन के रोमांच का मजा लिया।   
विज्ञापन


नगर पालिका तानसेन के नगर पालिका अध्यक्ष संतोष लाल श्रेष्ठ ने बताया कि तानसेन तथा आसपास के दार्शनिक वह घूमने जैसी जगहों का प्रचार प्रसार न होने के कारण यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम है। पाल्पा जिले में तमाम ऐसे जगह हैं, जो घूमने के लिए पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं।
 
जिले में पैराग्लाइडिंग जिपलाईन, रिवर राफ्टिंग ऐतिहासिक मंदिर भी है। सबसे पुराना नगरपालिका तानसेन है। तानसेन के आसपास मठ मंदिर, श्रीनगर की ऊंची पहाडियां, रानी महल, नाथ संप्रदाय की भगवान भैरव का अति प्राचीन मंदिर के दर्शन के लिए लोग जाते हैं। तानसेन नगर पालिका 109.8 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी पाल्पा जनक शाही ने बताया कि पाल्पा क्षेत्र पर्यटकों के लिए काफी रमणीय स्थल है। यहां पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हर संभव तत्पर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें