फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज के टॉपर किए गए सम्मानित
विज्ञापन

प्रशस्तिपत्र व मेडल पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
नौतनवां(महराजगंज)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध जगदीश प्रसाद पांडेय स्मारक पीजी कॉलेज देवपुर की वार्षिक परीक्षा में सफल मेधावियों को कॉलेज प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को मेडल, प्रमाणपत्र व नकदी देकर सम्मानित किया।
स्नातक तृतीय वर्ष में सईद अहमद ने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया। स्नातक द्वितीय वर्ष में त्रिपुरेश्वर पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्नातक प्रथम वर्ष में नेहा ने 70.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक वाणिज्य प्रथम वर्ष में सलोनी मद्धेशिया ने 61.7 प्रतिशत, एमए शिक्षा शास्त्र प्रथम वर्ष में संध्या साहनी ने 63.4 प्रतिशत अंक हासिल किया। एमए राजनीति शास्त्र प्रथम वर्ष में गोपाल मद्धेशिया, द्वितीय वर्ष में निधी रौनियर ने भी सफलता हासिल की। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य बृजमोहन शुक्ला, डॉ. अशोक दूबे, डॉ. जितेंद्र मिश्र, रामबदन, शिखा मिश्रा, साबिर अख्तर, हरिओम त्रिपाठी, असदुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें