फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले की टॉपर दिव्या बनीं एक घंटे के लिए डीआईओएस

Fri, 28 Apr 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिले के टॉपर दिव्या बनी जिला विद्यालय निरीक्षक।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल कस्बे के रामहर्ष इंटर काॅलेज की हाईस्कूल की जिला टाॅपर छात्रा दिव्या विश्वकर्मा को बृहस्पतिवार को एक घंटे के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक बनाकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने दिव्या विश्वकर्मा मिठाई खिलाने के बाद कुछ सवाल किया। उन्होंने भविष्य क्या बनना है। इसके बारे में पूछा तो दिव्या ने बताया कि आईएएस बनना चाहती हूं। आगे की पढ़ाई भी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए करूंगी। एक दिन के लिए डीआईओएस बनीं दिव्या ने कार्यालय के कामकाज को समझा। शिक्षकों की समस्याओं को सुना।
दिव्या ने बताया कि बेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। अब वक्त बदल रहा है। समाज भी अपने नजरिए को बदल रहा है। बेटे की तरह से बेटी से मां-बाप का नाम रोशन कर सकती है। दिव्या ने करीब एक घंटे तक कार्यालय में कामकाज किया। इस अवसर पर अशोक राय, विश्वंभर पांडेय, व्यास विश्वकर्मा, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें