फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Crime: बाड़मेर पुलिस ने 25 किलो डोडा-पोस्त के साथ एक आरोपी को पकड़ा, एक लाख है जब्त माल की कीमत

Thu, 27 Apr 2023 08:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

धोरीमन्ना थाना प्रभारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक, आरोपी सुनील उर्फ सुरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से अवैध मादक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर एसपी के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गुरुवार को जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खेत से 25 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जालबेरी राणासर कल्ला गांव में घर से डोडा-पोस्त का व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ने घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर घर में मादक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस खेत में गई तो वहां दो कट्टों में डोडा-पोस्त छिपा रखा था। पुलिस ने डोडा-पोस्त जब्त कर लिया। दो कट्टों में भरे 25 किलो डोडा पोस्त की कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने खेत मालिक सुनिल (22) को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

लगातार जारी है कार्रवाई
धोरीमन्ना थाना प्रभारी सुखराम विश्नोई के मुताबिक, आरोपी सुनील उर्फ सुरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से अवैध मादक की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें