फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुमाने ले गया नेपाल, दोस्तों संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 23 Sep 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा/सोनौली। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महराजगंज की एक युवती को परतावल का एक युवक घुमाने के बहाने नेपाल ले गया और वहां एक होटल में अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामला 18 सितंबर का है। आरोपियों में एक गोरखपुर, तीन महराजगंज और दो नेपाल के रहनेवाले हैं। नेपाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उनकी रिमांड मांगी, जिस पर कोर्ट ने सात दिन की रिमांड मंजूर कर ली।

जानकारी के अनुसार, बीते 18 सितंबर को महराजगंज के परतावल क्षेत्र का रहने वाला अतर रजा (31) क्षेत्र की ही 21 साल की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवती को नेपाल घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। युवक और युवती नेपाल के एक होटल में रुके। बताया जा रहा है कि उसी होटल में युवक के पांच अन्य दोस्त महराजगंज के अफरोज (36) और शालू खान (27), गोरखपुर के गुलरिहा का बदलू खान और नेपाल के ही ओमसतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख (32) व इकबाल खान (25) भी रुके थे।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि सभी युवकों ने नशीली दवा का सेवन किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह चीखती रही पर किसी तक उसकी आवाज नहीं पहुंची। इसी बीच रात करीब दो बजे होटल का मैनेजर पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने चारों भारतीयों व दो नेपाली युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया और उनकी सात दिन की रिमांड ले ली।

एसपी रूपनदेही रंजीत सिंह राठौर के बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने सात दिन की रिमांड दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

20 हजार से ज्यादा फॉलोअर
बताया जा रहा है कि जिस युवती से नेपाल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है, इंस्टाग्राम पर उसके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। बीते 24 घंटे में दी दो हजार से ज्यादा फॉलोअर बढ़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें