फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संगठन की मजबूती और नियमों के पालन पर जोर

Mon, 23 Sep 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिला अस्पताल के निकट स्थित एक दुकान में हुई। जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन की मजबूती और नियमों के पालन पर जोर दिया। कहा अगर नियमों का पालन करते हैं तो उन्हें किसी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सभी विक्रेता नये नियमों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। दुकानों पर जरूरी प्रपत्र अपडेट रखें। नियमों के अधीन ही दुकानों का संचालित करना जरूरी है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन व सदस्यों के लिए हितकर गतिविधियों के नियमित संचालन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान विनय कुमार नायक, विकास, अनुराग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें