फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर वसूली के खिलाफ वकीलों का हंगामा

विज्ञापन
महराजगंज में टोल प्लाजा को लेकर एनएच अधिकारी से बार्ता करते वकील। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर वसूली के खिलाफ वकीलों का हंगामा
विज्ञापन

फरेंदा। धानी मार्ग पर एनएच 730 स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। बुुुुधवार की सायं चार बजे एसडीएम कार्यालय में एनएच अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ठेकेदार की टिप्पणी पर वकील भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। एसडीएम राजेश कुमार के काफी मान मनौव्वल के बाद जाकर वकील माने।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम कुमार सिंह, रामसहाय गुप्ता, शंभूनाथ यादव के साथ कई वकील एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां पर एसडीएम के सामने वकीलों ने स्थानीय लोगों के वाहनों से टोल टैक्स न लेने व कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान वसूली बंद करने पर एनएच अधिकारी तैयार नहीं हुए। इसी समय एक ठेकेदार की टिप्पणी पर वकील नाराज हो गए। वे हंगामा करने लगे। ऐसे में एसडीएम ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बैठक में अरविंद उपाध्याय, सुनील मणि, उदय शंकर चौरसिया, सुनील प्रसाद, ओंकार नाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें