फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में भितरघात बर्दाश्त नहीं

Tue, 29 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले सपा नेताओं पर कार्रवाई के लिए नेतृत्व से मांग की जाएगी। पार्टी में रहकर भितरघात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव एकजुट होकर मजबूती से लड़ा जाएगा। ये बातें पत्रकारों से कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहीं।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह के आवास पर प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि सपा जनकल्याण कारी कार्यों के कारण पुन: सत्ता में लौटेगी। जिला पंचायत सदस्य के गायब होने की बात पर कहा कि भाजपा भ्रम फैला कर सत्ता हथियाना जानती है। सभी लोग अपने घरों में हैं। जिला पंचायत सदस्य भी परिवर्तन चाह रहा है।

  महराजगंज में भी परिवर्तन होगा। कहा कि कन्या विद्या धन अब सभी पात्रों के खाते में सीधे जाएगा। किसान बीमा योजना में पीड़ित किसान के परिजनों को पांच लाख रुपये सरकार दे रही है। प्रमुख के लिए प्रत्याशी के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी नेता पूर्व प्रमुख के साथ हैं।
विज्ञापन


 प्रत्याशी की घोषणा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगी। गोरखपुर में एम्स के सवाल पर कहा कि सपा गोरखपुर में एम्स के निर्माण के पक्ष में है लेकिन केन्द्र की सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है।

वह बनारस में एम्स का निर्माण कराना चाह रहे हैं। आनंदनगर-महराजगंज रेल लाइन बिछाने में भी केन्द्र जनता से धोखा कर रही है। पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, सैयद अरसद, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, विनोद चौधरी, रघुनाथ सिंह, अशोक आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें