फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भीड़ को नियंत्रित करते हुए टोकन प्रणाली लागू कराया

Sat, 12 Jul 2025 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। मिठौरा क्षेत्र में खाद की मांग के बीच सहकारिता विभाग सक्रिय हो गया है। सहायक विकास अधिकारी (कोआपरेटिव) आशीष सिंह ने शनिवार को दरहटा, भागाटार, मधुबनी और पनेवा पनेई स्थित साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने खाद वितरण की भीड़ को नियंत्रित करते हुए टोकन प्रणाली लागू कराया, ताकि सभी किसानों को समान रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। भागाटार समिति पर भी उन्होंने किसानों से संवाद कर समझाया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी को खाद मिलेगी। मधुबनी और पनेवा पनेई में जब उन्होंने किसानों को तेज धूप में प्यास से परेशान देखा तो उन्होंने अपने खर्च से पेयजल की व्यवस्था कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें