फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में अब तक 62,524 मतदाताओं की छंटनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य नौतनवा में अब अंतिम चरण में है। औपचारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक अलग-अलग कारणों से 62,524 मतदाताओं की छंटनी के साथ 82.79 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। बृहस्पतिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने एक बार फिर कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए मातहतों को इसे शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर शुरू होने से पहले कुल 3,74,348 मतदाता सूचीबद्ध थे। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बृहस्पतिवार तक इनमें से 10,832 मतदाता मृतक, 11,472 मतदाता अनुपस्थित, 30,442 मतदाता स्थाई रूप से शिफ्टेड, 8,410 मतदाता डबल नामांकित पाए गए हैं। करीब 83 फीसदी कार्य संपन्न हो चुका है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें