फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनिअहवां पुल से नदी में कूद गया ठूठीबारी का व्यापारी

Fri, 22 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। ठूठीबारी कस्बे के एक व्यापारी बृहस्पतिवार की दोपहर पनिअहवां पुल से नदी में कूद गया। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कस्बा निवासी नागेश्वर रौनियार (55) होलसेल किराना व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार सुबह अपने निजी वाहन से महराजगंज किसी काम से गए थे। वहां से वह अपने ड्राइवर से मदनपुर देवी के दर्शन करने की बात कह चले। जैसे ही वह कुशीनगर के पनिअहवां पहुंचे तो गाड़ी रूकवा दी। इसके बाद नागेश्वर टहलते हुए पुल के बीचोंबीच पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। यह देख उनका ड्राइवर व आसपास के लोग शोर मचाते हुए उस तरफ दौड़े। देखते ही देखते वह नदी में नागेश्वर लापता हो गए। नागेश्वर रौनियार के छोटे पुत्र आदित्य ने बताया की शाम करीब 6 बजे जानकारी मिली है। पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें