चौक बाजार। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में युवती के घर मे घुसकर दुष्कर्म करने, मारपीट व जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में बारह दिनों से फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने ओबरी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नगर पंचायत के एक वार्ड की युवती ने थाने में तहरीर देकर वार्ड के ही एक युवक राजेश उर्फ टाइगर जायसवाल (19 साल) पर आरोप लगाया था कि युवक छह दिसंबर की रात जबरन उसके घर मे घुसकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरेाप है कि घटना की जानकारी दूसरे को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। संवाद