फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार संगम पोर्टल से आठ माह में 1943 को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सेवा योजन विभाग ने बीते वित्तीय सत्र में 35 रोजगार मेले लगाकर 3,073 युवाओं को रोजगार दिलवाया था। नए सत्र में अब तकविभाग 25 मेलों के जरिये 1,943 युवाओं को रोजगार से जोड़ चुका है। विभाग की तैयारी है कि पिछला रिकॉर्ड तोड़कर पिछली बार से अधिक संख्या में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

जनपद के सेवा योजन पोर्टल के मुताबिक, दिसम्बर 2023 तक जनपद में शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं की संख्या 50 हजार के आसपास थी। वित्तीय सत्र 2024-25 में कुल 35 रोजगार मेलों का आयोजन करते हुए विभाग ने 3,073 युवाओं को रोजगार देकर यह संख्या 46,927 तक पहुंचाने में सफल रही। मौजूदा वित्तीय सत्र में अब तक 25 रोजगार मेलों का आयोजन विभाग कर चुका है और 1943 युवाओं को रोजगार से जोड़ चुका है। सत्र पूर्ण होने में अभी 4 माह शेष हैं। शेष समय और विभाग की तैयारियों के हिसाब से इस सत्र में न सिर्फ पिछली बार से अधिक संख्या में रोजगार मेलों का आयोजन करेगा, बल्कि रोजगार पाने वालों की संख्या भी पिछले बार से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें