फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से तीन वर्षीया मासूम की मौत

विज्ञापन
सिसवा मृतका अंकिता के मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
मृतका अपनी मां के साथ पार कर रही थी सड़क
विज्ञापन

मां के साथ इलाज कराने कटहरी आई थी मासूम
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र की ग्रामसभा कटहरी में मंगलवार को मां के साथ सड़क पार कर रही एक तीन वर्षीया मासूम बच्ची को बाइक ने टक्कर मार दिया। घायल बच्ची को गंभीरा अवस्था में सीएचसी सिसवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के मौत की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलवा कैमी निवासिनी रजवंता देवी अपनी बेटी अंकिता (3) का इलाज कराने कटहरी आई थीं। रजवंता अपनी बेटी के साथ चरगहां में सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने मासूम अंकिता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता करीब दो मीटर दूर जा गिरी।
विज्ञापन

घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायल अंकिता को परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं पुलिस भागे बाइक सवार की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें