फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लॉक के तीन-तीन शिक्षक प्रशिक्षित

Sun, 24 Feb 2019 01:06 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हर ब्लॉक के तीन-तीन शिक्षक प्रशिक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में गठित प्रबंध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को विभाग की ओर से राजकीय पुस्तकालय में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 3-3 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


  इस दौरान बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से तीन तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में आए शिक्षकों से उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी शिक्षक विद्यालय स्तर पर प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षक राम अशीष पटेल ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को जरूरी जानकारी दी। जिला समन्वयक केडी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण के लिए धनराशि बीआरसी के खाते में भेजी गई है। वहीं विद्यालय स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के लिए प्रति विद्यालय एक हजार रुपये भेजे गए हैं। जिले में कुल 13 कस्तूरबा गांधी सहित 2140 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं।  इन विद्यालयों के कुल 21400 लोग प्रशिक्षण में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें