महाराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध मनू ला कॉलेज निचलौल और राम रेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय महराजगंज में द्वितीय सेमेस्टर और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को हुई। प्राचार्य/केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार को परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने राम रेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय में दो तथा मनु लॉ कॉलेज निचलौल में एक परीक्षार्थी को नकल करने के आरोप में रस्टिकेट कर दिया गया। रामरेखा महाविद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. अक्षय कुमार और डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, राहुल कुमार सिंह सचल दल में शामिल रहें। संवाद