नौतनवा। दीपावली के मद्देनजर एसडीएम नवीन प्रसाद एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नौतनवा स्थित एक दुकान से नमूना लेकर लौट गई। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर मिलावटी मिठाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि दीपावली में कोई व्यवसायी मिलावटी मिठाई की बिक्री न करने पाए, इसको लेकर विभाग सख्त है। जांच टीम ने नौतनवा स्थित दुकान से चांदी वर्क युक्त बर्फी, बेसन पेड़ा एवं छेना रसगुल्ला का नमूना लिया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह, हंसराज प्रसाद, हिमांशु जैन मौजूद रहे।
14jjrp07- झज्जर। यशवर्धन दलाल
14jjrp07- झज्जर। यशवर्धन दलाल