महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ करते हुए बजा दी है। वह ग्राम प्रधान जिन्हें फिर मैदान में उतरना है वह ऐसे पुराने मामलों को जल्द से जल्द रफा-दफा करने के लिए विभागों का चक्कर लगाने लगे हैं। प्रधान अफसरों के आवास तक दस्तक देने लगे हैं। ताकि जल्द उनकी रिकवरी इत्यादि के मामलों का निस्तारण हो सके और नो ड्यूज का रास्ता पुख्ता किया जा सके। ग्राम पंचायतों में प्रधानी की विचार बिछने लगी है। प्रत्याशियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में जिले की उन पंचायतों में हुए गबन व अनियमितता के मामलों की खूब चर्चा हो रही। पंचायतीराज विभाग के मुताबिक जनपद में सरकारी धन की बर्बादी की पूर्ति के लिए रिकवरी के आदेश लगभग 25 ग्राम पंचायतों में हुए जहां के प्रधान इसकी चपेट में हैं। किसी में मनरेगा लोकपाल किसी में विकास विभाग की ओर से रिकवरी आदेश है।