निचलौल। क्षेत्र के दो जगहों पर शनिवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के माधवनगर तुरकहिया निवासी अजय चौहान गांव की ही साधना (45) और संजय (47) को बाइक पर बैठाकर निचलौल जा रहे थे। अभी वह जमुई कला गांव के पास पहुंचे थे कि इसी बीच बाइक के सामने अचानक एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक पर बैठे संजय और उनकी पत्नी साधना सड़क पर गिर कर घायल हो गए। साधना की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी तरह निचलौल थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर मदनपुरा गांव के पास सड़क पर दौड़ लगा रही सूफिया खातून (20) निवासनी मदनपुरा को एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। जिस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। संवाद