फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मां बाप समेत तीन को पीटा, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहीया में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही सूरज, अजीत, शिवबदन व सुजीत एकजुट होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर जब बचाव के लिए उनके पिता टेल्हा व माता सुभावती मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से उन पर भी हमला कर दिया। हमले में टेल्हा व सुभावती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें