फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गायब किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 15 दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने गुजरात के बड़ोदरा शहर से बरामद कर लिया है। मामले में नामजद युवक इयामुद्दीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। घटना के खुलासे के बाद परिवार ने पुलिस का आभार जताया है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है तथा किशोरी को वन स्टाफ सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें