भिटौली। स्थानीय भिटौली थाने के सामने जीएम मार्ग पर सोहरौना राजा मोड के पास बुधवार को दिन में दो बजे बाइक सवार युवकों ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को ठोकर मार दिया, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा निवासी अखिलेश (24) व मनीष (22) धर्मपुर चौराहे की तरफ से बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच धरमुर चौराहा निवासी गोपी (60) को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वृद्ध के साथ बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए उन्हें महराजगंज जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद