फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की टक्कर में अमीन समेत तीन घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार में दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। एक की हालत गंभीर देख परिजन तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर टोला रेहरवा निवासी रामचन्द्र (50) अमीन हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे अड्डा बाजार दवा लेने जा रहे थे। अभी वह अड्डा बाजार पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। दूसरी बाइक पर आकाश (22) निवासी मुड़ेहरा थाना नौतनवा और रंजेश भारती (23) वर्ष निवासी बरवा खुर्द थाना नौतनवा सवार थे। दुर्घटना में रामचंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे वह छिटककर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
उधर, दूसरी बाइक सवार आकाश और रंजेश भारती भी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रामचंद्र की गंभीर हालत देख परिजन इलाज के लिए गोरखपुर ले गए। सूचना पर मौके पर अड्डा बाजार चौकी पुलिस पहुंच गई। अड्डा बाजार चौकी प्रभारी राम रतन यादव ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें