फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामने से दो बाइकों की टक्कर में पांच वर्षीय बालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थानांतर्गत संपतिहा गांव के पास अड्डा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे तेज गति से जा रही दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक संदेश (24), नीरज (21) और पांच वर्षीय अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव संपतिहा निवासी संदेश बाइक से मुड़ेहरा बाजार की ओर जा रहा था। उसी गांव का निवासी नीरज अपने भांजे अंकुश निवासी थरौली को बाइक पर बैठाकर अड्डा बाजार से घर लौट रहा था। गांव से बाहर छोटे पुल के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। संदेश के सर में चोट लगी है और उसके पैर टूट गए। उसे नौगढ़ प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
जबकि नीरज को पीपीगंज और अंकुश को गोरखपुर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के दुर्गेश पासवान और फूलचंद ने बताया चोट तीनों को गंभीर रूप से लगी है। नीरज के भांजे अंकुश के कान से खून निकलने लगा था। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उनके परिजन निजी साधन से अस्पताल ले जाया गया। दोनों बाइक पुलिस चौकी लाई गई हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें