फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मशरूम खाने से तीन लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। भरवलियां एक बांस की कोठी में निकले गरजुआ (मशरूम) खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार पड़ गए जिनका इलाज निचलौल सीएचसी में चल रहा है। ठूूूूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरवलियां निवासी बिंदा देवी रविवार दोपहर बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित बांस की कोठी से मशरूम (गर्जुआ) निकाल कर लाई थी। शाम को सब्जी बनाकर परिवार के लोगों को खिलाया सब्जी खाने के आधे घंटे बाद बिंदा देवी 36, मैना देवी 34, पवन 15 को पेट दर्द के साथ उल्टी होने लगी। तबियत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां तीनों का उपचार चल रहा है। निचलौल सीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. एस विजय मिश्रा ने बताया फूड पॉइजनिंग के कारण पेट दर्द उल्टियां हो रही हैं। तीनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें