फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन मनोनीत सभासदों को दिलाई गई शपथ

Thu, 02 Apr 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत पनियरा के विकास का लिया संकल्प
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर तीन मनोनीत सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मनोनीत सभासदों जयप्रकाश जायसवाल, प्रेम नारायण राजभर व लालमन सिंह को एसडीएम जितेंद्र ने शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक पनियरा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत पनियरा के समग्र विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने भी नगर के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की बात कही। सभासदों ने नगर पंचायत पनियरा के विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव, अंगद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राम नरेश निराला समेत नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें