संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। कोल्हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलौही करजहिया मोड़ से चोरी की पांच बाइक बरामद की। इसमें तीन अन्तर्जनपदीय चोरी के आरोपी मोहिद अहमद निवासी थाना कोल्हुई, हरिश्चंद्र कुमार एवं तीजू कुमार निवासी सिसवनिया खुर्द थाना पुरंदपुर को गिरफ्तार किया। तीनों चोर जिले से लेकर नेपाल तक दहशत फैलाएं हैं।
ये सभी महराजगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी मोहिद अहमद के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी की गई अन्य गाड़ियों के बारे में भी जांच कर रही है।
सीओ फरेंदा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की आरोपी मोहिद अहमद अधिकतर नेपाल में ही रहता था। चोरी के मामले में मोहिद तीसरी बार जेल गया है।⬤