कोल्हुई। ग्राम करूआवल के पास कोल्हुई बृजमनजगंज मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलोही निवासी अमन बृजमनगंज की तरफ आ रहे थे। ग्राम करुआवल के पास ग्राम पिपरा निवासी अबरार और जमाल अहमद अचानक अपनी बाइक घूमा दिया, जिससे दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद