फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्राउन शुगर संग तीन भारतीय दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल पुलिस ने सीमा से सटे नवलपरासी पश्चिम सुनवल म्युनिसिपैलिटी में एक भारतीय नम्बर की बाइक के साथ तीन युवकों के पास ब्राउन शुगर बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एरिया पुलिस ऑफिस, सुनवल और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ब्रांच ऑफिस, भैरहवा की एक जॉइंट टीम को सूचना मिला की मादक पदार्थ की बड़ी डील नेपाल आने वाली है। नवलपरासी पश्चिम सोमाई टोला, सुनवल म्युनिसिपैलिटी-7 के अंदरूनी रोड सेक्शन के पास वाहनों की जांच के दौरान तीन युवकों के पास करीब 44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर तीनों को गिरफ्तार किया है। नवलपरासी जिले के एसपी अनुराग श्रेष्ठ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से 35 प्लास्टिक बैग में पैक किया हुआ 44 ग्राम और 54 मिलीग्राम पाउडर जैसा पदार्थ (ब्राउन शुगर) और उनके द्वारा इस्तेमाल की गई भारतीय बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राज रौनियार (20), राम अक्ष रौनियार (42) और राजू चौहान (45) निवासी ठूठीबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें