फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 04 Nov 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा में मंगलवार को ठगनी देवी के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी जलने लगा। थोड़ी ही देर में  बगल के रामसेवक एवं रामलगन के घर को भी चपेट में लिया। आग की लपटे इतनी  तेज थीं कि पूरे गांव में अफरा - तफरी मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग को बुझाने  का भरसक प्रयास किया। परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग भयभीत हो गए  थे। आग से घर में बंधी एक भैंस एवं चार बकरियां जलकर राख हो गयीं। जिस समय  आग लगी उस समय गाँव के लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। जिसने भी सुना  दंग रह गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें