फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशी जले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द निवासी राजदेव की पशुशाला में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गई। आग में झुलसने से पशुशाला में बंधी एक भैंस व एक गाय जल कर मर गईं जबकि एक बछड़ा गंभीर है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, मगर तब तक देर हो चुकी थी। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना पर लेखपाल दुर्गेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें