फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे से एक ही दिन में तीन बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे से एक ही दिन में तीन बाइक चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। कस्बे में आए दिन बाइक चोरी व चैन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बाइक चोरो ने एक ही दिन में तीन बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के वनभागलपुर निवासी रामवचन यादव भारतीय स्टेट बैंक के कृषि शाखा में करीब 12 बजें किसी काम से आए थे। बाइक को खड़ा कर बैंक के अंदर गए वापस लौटे तो बाइक नहीं मिली जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। दूसरी घटना तहसील परिसर में थाना पीपीगंज के जंगल बिहुली कहरौली निवासी अशोक कुमार निजी काम से तहसील पहुंचे थे। जहां से चोरो ने उनकी बाइक उठा ले गए वापस लौटे तो बाइक नहीं मिली। तीसरी घटना पिपरामौनी निवासी नागेंश्वर के बाइक से तहसील में खतौनी निकालने पहुंचे थे। जहां पर बाइक खड़ा कर तहसील के अंदर गए वापस लौटे तो परिसर से बाइक नहीं थी। जिसकी सूचना तीनो पीड़ितों ने स्थानीय थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की पुष्टि चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें