फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Sun, 27 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जांच हाोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के कॉपियों का मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है। 30 मार्च से 14 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य होगा। 
विज्ञापन


हाईस्कूल व इंटर की कापियों की जांच के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से जीएसवीएस इंटर कॉलेज में एक लाख 97 हजार इंटर की कॉपियां आयी है। इन कापियों के मूल्यांकन के लिए 42 प्रधान परीक्षक और 425 सहायक शिक्षक लगाए गए हैं। दूसरे सेेंटर में महराजगंज इंटर कॉलेज में 90 हजार हाईस्कूल की कापियों की जांच करने के लिए 290 शिक्षक रखे गए हैं। तीसरे सेंटर के रूप में आनन्द राम जयपुरिया में एक लाख 97 हजार हाईस्कूल कापियों में 405 शिक्षक और 42 उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य 30 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि मूल्यांकन के समय फर्नीचर, पानी, बिजली, पंखा आदि जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। 

इलाहाबाद बोर्ड ने तीनों और डीआईओएस सहित केंद्र व्यवस्थापक को  28 मार्च को इलाहाबाद में बैठक के लिए बुलाया है। डीआईओएस शिव चंद्र राम ने बताया कि मूल्यांकन का भुगतान सात रुपये 50 पैसा के हिसाब से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें