फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ठगी के मामले में मुंबई पुलिस पहुंची नौतनवां आरोपियों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां पुलिस की मदद से अड्डा बाजार में दो से तीन स्थानों पर दबिश दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लाटरी के दो लाख रुपये की ठगी के एक मामले को लेकर मुंबई पुलिस मंगलवार को नौतनवां पहुंची। नौतनवां पुलिस की मदद से अड्डा बाजार में दो-तीन स्थानों पर दबिश दी। आरोप है कि लाटरी के पैसे ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के पास पिछले वर्ष पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में उक्त रुपये नौतनवां थाना क्षेत्र के एक युवक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र गोंदिया जनपद के रावनवाड़ी थाना में एक युवक ने लाटरी से संबंधित करीब दो लाख रुपये ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर सेल में की थी। पीड़ित को 25 लाख रुपये जीतने का लालच देकर उससे करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र में साइबर क्राइम में केस दर्ज है। जिसकी जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि उक्त रुपये नौतनवां थाना क्षेत्र के एक युवक के खाते में रकम आई है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार को दो से तीन स्थानों पर दबिश दे चुकी है। इंस्पेक्टर नौतनवां रामाज्ञा सिंह ने बताया कि ठगी के एक मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें