फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से तीन एकड़ फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला भरिया में विजय उर्फ पप्पू शुक्ला के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से रविवार को करीब 12 बजे दिन में आग लग गई। भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब तीन एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जगरनाथपुर टोला भरिया पर ग्राम पंचायत जारा निवासी विजय उर्फ पप्पू शुक्ला का खेत है। विजय के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक आग ग्राम पंचायत परसासुमाली के टोला बसंतपुर के समीप पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें