फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चावल और प्याज के तीन आरोपी पकड़े

Tue, 04 Jun 2024 05:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास से प्याज, चावल लदा तीन ई-रिक्शा सहित तीन आरोपी को पकड़ लिया। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि सुंडी बीओपी के जवान एएसआई अर्जन कुमार, एचसी भामरे कृष्णा, सोनवीर सिंह, श्याम रे, गणेश यादव मंगलवार को गश्त पर निकले थे। अभी भारत-नेपाल सीमा के पास पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से तीन ई-रिक्शा आते हुए दिखाई दिया। जवानों को देखते ही आरोपी सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सामानों की तलाशी ली गई तो तीनों ई-रिक्शा से प्याज 10 बोरी, चावल 20 बोरी और तीन ई-रिक्शा बरामद किया। पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सुरेंद्र उपाध्याय, शिवदास, सोनू पटवा निवासी नौतनवां बताया। बरामद चावल, प्याज और ई-रिक्शा सहित तीनों आरोपियों को कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें