फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 बोरी चीनी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

-पगड़ंडी से होकर तस्कर करते हैं सरहद पार
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन ई-रिक्शा पर लदा 30 बोरी चीनी बरामद कर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के डंडा नदी पुल के पास तीन ई-रिक्शा पर लदा 30 बोरी चीनी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महुअवा थाना सोनौली निवासी इस्माइल, नौतनवा के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर निवासी घनश्याम सहानी तथा शेख फरेंदा थाना सोनौली अब्दुल रहमान बताया।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो भारत-नेपाल सीमा से सटे आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा गांव के सुंडी, खनुआ, हरदीडाली तक के करीब 10 किलोमीटर लंबे नो मेंस लैंड क्षेत्र से तस्कर सरहद पार करते हैं। यहां के पगडंडी से चावल, चीनी, हार्डवेयर, प्याज, मटर मोटर पार्ट्स व कपड़ों आदि की खेप कदमहवा, मर्यादपुर, नौडिहवा, त्रिलोकपुर होते हुए नेपाल भेजी जाती है। जीएसटी की आड़ में कपड़े और चीनी को नौतनवा गोदाम पर लाइसेंस लेकर ट्रैकों से मनाया जाता है।
विज्ञापन

फिर उसे ई-रिक्शा, पिकअप पर लाद कर अलग-अलग नाम से हरदीडाली क्षेत्र के कई दुकानदारों के नाम से फर्जी बिल काटकर करियर के माध्यम से नेपाल भेज दिया जाता है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में ज्यादातर दुकानदार अपनी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर नौतनवा में बने गोदामों से माल बाहर से ट्रकों का मंगाकर सीमावर्ती क्षेत्रों के घर व दुकानों में डंप कर कैरियरों के माध्यम से नेपाल भेजते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें