फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस-बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा

Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे झूलते केबल से खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के 12 मोहल्लों में बांस बल्ली के सहारे केबल दौड़ाए गए हैं। मोहल्लों में झूलते केबल हादसों को दावत दे रहे हैं। खंभे नहीं लगने के कारण लोगों ने बांस बल्ली के सहारे केबल खींचकर बिजली की व्यवस्था की है। इसके चलते खतरे की आशंका बराबर बनी रहती है। तेज हवा चलने पर अक्सर केबल टूट जाते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। वार्ड के लोगों ने विद्युत निगम से पोल लगवाने की मांग भी की लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


शहर के सरोजनी नगर, सुभाष नगर, विस्मिल नगर, शास्त्री नगर सहित कई अन्य मोहल्लों में बास बल्ली के सहारे केबल घरों तक पहुंचाए गए हैं। राजीव नगर मोहल्ले में तो कई स्थानों पर बांस बल्ली के सहारे ही घरों तक केबल ले जाए गए हैं। इसके चलते आंधी आने पर लोगों को दिक्कत होती है। बरसात के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आफीसर्स कालोनी के पीछे कई घरों में बिजली पहुंचाने के लिए पोल नहीं लगे हैं। यहां बांस-बल्ली पर झूलते केबल हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई स्थानों पर तो केबल ही कटे हुए हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। क्षेत्र के पवन कुमार सिंह कहते हैं कि बिजली के पोल लगवाने के लिए कई बार नगर पालिका कार्यालय में शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। विजय कुमार जायसवाल कहते हैं कि तेज हवा चलने पर बांस टूट जाते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। केबल टूटने से बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित हो जाती है। शास्त्री नगर मोहल्ले में यूूनियन बैंक के पीछे तमाम घर ऐसे हैं, जहां केबल बांस बल्ली के सहारे ले जाए गए हैं। वरुण पटेल का कहना है कि नगरीय सुविधाएं बेहतर करने के सिर्फ दावे किए जाते हैं जबकि लोगों की समस्याओं की तरफ से जिम्मेदार ध्यान ही नहीं देते हैं। राजीव नगर निवासी पवन कुमार वर्मा का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। बिजली के पोल लगाने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की बात तो कही जाती है, लेकिन पोल अब तक नहीं लगाए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुुमार जायसवाल का कहना है कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। जहां कही भी बिजली के पोल नहीं हैं, सर्वे कराकर इसे लगवाने की कोशिश की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें