फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपियों ने विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिला ने बताया कि वह बगल में स्थापित लक्ष्मी पंडाल में पूजन करने गई थी। वहीं पर एक युवक आया और छीटाकसी करने लगा। वहां उपस्थित अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जब महिला घर चली गई तो आरोपी युवक ने अपने सहयोगियों के साथ उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिटाई की। महिला के बेटे ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने श्यामदेउरवां पुलिस को मामले की तहरीर दी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें