मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण निवासी सत्येंद्र कुमार पटेल ने चौक थाने पर पत्र देकर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी होने की शिकायत की। सत्येंद्र कुमार पटेल ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर के एक युवक ने विदेश भेजने के नाम पर 1,50,000 रुपये लिया था। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। संवाद