फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिम्मेदारों की टूटी नींद, ध्वस्त नाली का मरम्मत शुरू

Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ढेसों में ध्वस्त नाली का मरम्मत कराने के लिए मिट्टी की खुदाई कराते ग्राम प्रधान
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के ढेसो गांव में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाई गई लाखों रुपये की लागत से नाली में जिम्मेदारों ने जमकर मनमानी की थी। इसके चलते निर्माण के चार माह बाद ही नाली ध्वस्त हो गई। अमर उजाला ने सात जुलाई के अंक में छह की सड़क, चार लाख से बनी नाली ध्वस्त शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद नाली निर्माण कार्य में धांधली करने वाले जिम्मेदारों में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन


खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों को ध्वस्त नाली की तत्काल मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिए तो जिम्मेदार सोमवार को नाली की मरम्मत में जुट गए। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान मोहन यादव ने कहा की ढेसो में चार माह पहले लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी और तीन फीट चौड़ी तथा लगभग एक मीटर गहरी नाली का निर्माण कार्य कराया गया था। जिसपर मनरेगा योजना से लगभग चार लाख रुपये भी खर्च किए गए थे, जो कई जगह ध्वस्त हो गई है। मामले में अधिकारियों का निर्देश मिलते ही ध्वस्त नाली का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। ताकि लोगों को बारिश में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें